Facebook Facebook

 

श्री ओंकारेश्वर आरती

 

  कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेन्द्रहारं
  सदा वसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानीसहितं नमामि।

 

  ओम् जय शिव ओंकारा, प्रभु हर शिव ओंकारा,
  ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा।। ओम् हर हर हर महादेव।।
  एकानन, चतुरानन, पंञ्चानन राजे,
  हँसासन गरुड़ासन, वृषवाहन साजे।। ओम् हर...
  दोय भुज चार चतुर्भुज, दशभुज अति सोहे,
  तीनों रूप निरखता, त्रिभुवन जन मोहे।। ओम् हर...
  अक्षमाला, वनमाला, रुण्डमालाधारी,
  चन्दन मृगमद चन्दा, भोले शुभकारी।। ओम् हर...
  श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघम्बर अंगे,
  सनकादिक प्रभुतादिक, भूतादिक संगे।। ओम् हर...
  लक्ष्मीवर उभिय वम, सावित्री संगे,
  पार्वती अर्धांगे, शीश जटा गंगे।। ओम् हर...
  कर मध्ये कमण्डल, चक्र त्रिशूल धरता,
  जगकर्ता दुःखहर्ता, जगपालनकर्ता।। ओम् हर...
  ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका,
  प्रणवाक्षर के मध्ये, ये तीनों एका।। ओम् हर...
  काशी में विश्वनाथ विराजे, नन्दो ब्रह्मचारी,
  नित उठ भोग लगावत, महिमा अतिभारी।। ओम् हर...
  त्रिगुण स्वामीजी की आरती, जो कोई नर गावे,
  कहत शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे।। ओम् हर...

 

Leave your message with us we will responsive as soon as possible

Dear member we are very honorable personility, If you want to communication with us,Then leave your message here

Office Address: Maheshwari Panchayat Bhawan, Pali Bazar, Beawar-305901
Whats Up: - +91-9314025185
Mobile No.:- +91- 9314025185
Email: - [email protected]