Facebook Facebook
श्री शिव वन्दना
किस विधि वंदन करू तिहारो, औघड़दानी त्रिपुरारी
बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥
नयन तीन उपवीत भुजंगा, शशि ललाट सोहे सिर गंगा
मुंड माल गल बिच विराजत, महिमा है भारी ।
बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥ 1 ॥
कर में डमरू त्रिशुल तिहारे, कटी में हर वाघंबर धारे
उमा सहित हीम शैल विराजत, शोभा है न्यारी ।
बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥ 2 ॥
पल में प्रभु तुम प्रलयंकर, पर प्रभो सदय उभयंकर
ऋषी मुनि भेद न पाये तिहारो, हम तो है संसारी ।
बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥ 3 ॥
अगम निगम तब भेद न जाने, ब्रम्हा विष्णु सदा शिव माने
देवो के ओ महादेव अब, रक्षा करो हमारी ।
बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥ 4 ॥
किस विधि वंदन करू तिहारो, औघड़दानी त्रिपुरारी
बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥
Dear member we are very honorable personility, If you want to communication with us,Then leave your message here
Office Address: Maheshwari Panchayat Bhawan, Pali Bazar, Beawar-305901
Whats Up: - +91-9314025185
Mobile No.:- +91- 9314025185
Email: - [email protected]